दूनी: टोंक: दूनी में 17 अवैध जल कनेक्शन हटाए गए, 7210 रुपए का जुर्माना लगाया गया
Duni, Tonk | May 28, 2026 गर्मी में पेयजल सप्लाई बेहतर बनाने के लिए जलदाय विभाग ने दूनी तहसील के दुर्गापुरा और देवपुरा ढाणी में कार्रवाई कर 17 अवैध जल कनेक्शन हटाए। जन स्वास्थ्य अभियांत्रिकी विभाग ने अवैध कनेक्शन करने वालों पर 7,210 रुपए का जुर्माना भी लगाया। XEN आकाशदीप सिंह गुर्जर ने बताया कि अधीक्षण अभियंता के निर्देश पर कार्रवाई हुईहै।