महागामा: महागामा के प्राचीन दुर्गा मंदिर में वैल वरण के लिए बेलपत्र वृक्ष की पूजा, मां दुर्गा को दिया निमंत्रण
Mahagama, Godda | Oct 16, 2026 महागामा। महागामा के ऐतिहासिक प्राचीन दुर्गा मंदिर में शारदीय दुर्गा पूजा की सदियों पुरानी परंपरा के तहत वैल वरण के लिए मां दुर्गा को विधिवत निमंत्रण दिया गया। इस अवसर पर गंगासागर तालाब के समीप अनंतलाल यादव के आवास के पास स्थित बेलपत्र वृक्ष की पूजा-अर्चना की गई। पारंपरिक विधि-विधान के साथ बेलपत्र वृक्ष का पूजन कर मां दुर्गा के आगमन के लिए आमंत्रण दिया गया। म