बांका: बांका जेल में एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में सघन जांच अभियान चलाया गया
Banka, Banka | Apr 17, 2026 बांका जेल में शुक्रवार की सुबह 6:00 बजे पुलिस-प्रशासन द्वारा सघन छापेमारी अभियान चलाया गया। यह कार्रवाई एसपी उपेंद्रनाथ वर्मा के नेतृत्व में की गई। अभियान में एसडीएम राजकुमार, एसडीपीओ, सेवर डीएसपी समेत कई पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। टीम ने जेल के सभी वार्डों की बारीकी से तलाशी ली और बंदियों की गतिविधियों पर विशेष नजर रखी।