सिकंदरपुर: सीएमओ ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर का निरीक्षण किया, दिए कई अहम निर्देश
मुख्य चिकित्सा अधिकारी (सीएमओ) आनंद कुमार ने गुरुवार की शाम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सिकन्दरपुर का गहन निरीक्षण किया और कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने डिजिटल एक्स-रे और आरो कूलर वाटर मशीन की शिकायत पर जल्द से जल्द निस्तारण कराने का आश्वासन दिया।