Public App Logo
28-29 जुलाई को विहंग योग आश्रम में होगा 2100 कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ #बलिया गुरु पूर्णिमा एवं प्रथमाचार्य सद्गुरु धर्मचंद्र देव जी महाराज की 57वीं पुण्यतिथि के अवसर पर 28 एवं 29 जुलाई को शहर के रोडवेज से लगभग तीन किलोमीटर दूर मिढडा स्थित विहंग योग आश्रम में 2100 कुण्डीय विश्व शांति वैदिक महायज्ञ का भव्य आयोजन किया जाएगा। #आयोजन को लेकर आश्रम परिसर में कई दिनों से व्यापक तैयारियां चल रही हैं। बरसात के मौसम को देखते हुए श्रद्धालुओं की सुविधा के लिए विशेष व्यवस्थाएं की जा रही हैं। #संयोजक अजय राय ने बताया कि आश्रम का आध्यात्मिक वातावरण मन को शांति प्रदान करता है तथा सेवा, संस्कार और समाज कल्याण के प्रति समर्पित भाव से कार्य करने की प्रेरणा देता है। उन्होंने आयोजन की सफलता के लिए शुभकामनाएं देते हुए श्रद्धालुओं से बड़ी संख्या में सहभागिता की अपील की। - Sikanderpur News