पुलिस अधीक्षक विनोद कुमार सिंह ने शुक्रवार शाम 5 बजे आगामी त्योहारों को लेकर आवश्यक निर्देश जारी किए हैं। उन्होंने कहा कि होलिका दहन केवल निर्धारित स्थलों पर ही किया जाए और यातायात बाधित न हो। होली के दौरान बिना सहमति के रंग न लगाने, शराब पीकर वाहन न चलाने तथा रंग पंचमी के जुलूस परंपरागत मार्ग से निकालने के निर्देश दिए गए हैं।