सूरजगढ़: मेदनीचौकी थाना पुलिस ने हुसैना गांव के शिवालय घाट से महुआ शराब के साथ तस्कर को किया गिरफ्तार
एसआई उमेश कुमार के नेतृत्व में मेदनीचौकी थाना की पुलिस ने हुसैना गांव में शिवालय घाट से 52 लीटर महुआ शराब के साथ हुसैना गांव के रहने वाले अर्जुन यादव उर्फ गोंगू यादव के पुत्र रूपेश कुमार को गिरफ्तार किया है. शराब तस्कर को शुक्रवार अपराह्न 2:30 बजे मेदनी चौकी थाना से पेशी के लिए लखीसराय कोर्ट भेजा गया. मेदनी चौकी थाना कांड संख्या 65/26 दर्ज किया गया है