रैपुरा क्षेत्र के ग्राम पिपरिया कला में आयोजित श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह ज्ञानयज्ञ के अंतर्गत आज गुरुवार 19 फरवरी शाम करीब 6 बजे श्रीकृष्ण जन्मोत्सव श्रद्धा एवं उल्लास के साथ मनाया गया। यह आयोजन 16 फरवरी से 23 फरवरी 2026 तक चलने वाले श्रीमद्भागवत कथा सप्ताह का हिस्सा है, जिसमें कथा वाचन पं. श्री विजय पौराणिक शास्त्री जी, जबलपुर द्वारा किया जा रहा है।