विदिशा नगर: 'एक पेड मां के नाम'अभियान मे बुधवार सुबह अटल उद्यान मे MLA,नपाध्यक्ष प्रतिनिधी,पार्षदो ने किया वृक्षारोपण,4000 का लक्ष्य
प्रदेश सरकार द्वारा चलाए जा रहे एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत बुधवार सुबह हांसुआ रोड स्थित अटल उद्यान में विधायक मुकेश टंडन नपाध्यक्ष प्रतिनिधि राकेश शर्मा,उपाध्यक्ष संजय दिवाकीर्ति,तमाम पार्षद प्रभारी सीएमओ और कर्मचारियों द्वारा वृक्षारोपण किया गया। बताया गया कि विदिशा नगर पालिका को 4000 पौधे लगाने ने का लक्ष्य मिला है। अब तक 1000 पौधे रोपे गए है।