मड़ियाहू: मिशन शक्ति अभियान के तहत एक दिन के लिए रामपुर थाना प्रभारी बनीं अनन्या मिश्रा
मडियाहू तहसील क्षेत्र के रामपुर थाने में मिशन शक्ति अभियान के तहत अनन्या मिश्रा पुत्री नितिन मिश्रा को एक दिन के लिए रामपुर थाना प्रभारी बनाया गया। उन्होंने थाने के दैनिक कार्यों को समझा और फरियादियों की शिकायतें सुनीं। महिला सुरक्षा और शिक्षा को अपनी प्राथमिकता बताया। अनन्या ने महिला हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर संवेदनशील सेवा देने के निर्देश दिए।