मड़ियाहू: चोरारी गांव में पुरानी रंजिश के चलते दो पक्षों में हुई मारपीट, मुकदमा दर्ज
मडियाहू कोतवाली क्षेत्र के चोरारी गांव में पुरानी रंजिश को लेकर दो पक्षों में मारपीट हो गई. पुलिस मुकदमा दर्ज करते हुए मामले की जांच पड़ताल कर रही है. चोरारी गांव की रहने वाली आशा देवी ने पुलिस को तहरीर देकर आरोप लगाया कि पुरानी रंजीत को लेकर विपक्षी छोटू आदि के द्वारा मारपीट की गई इस संबंध में गुरुवार की शाम पुलिस ने बताया कि मुकदमा दर्ज किया गया है.