मड़ियाहू: निगोह सहित 3 अलग-अलग गाँव से पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वाले 5 अभियुक्तों को किया गिरफ्तार
जौनपुर पुलिस अधीक्षक डां कौस्तुभ के निर्देशन में बरसठी पुलिस ने शांति व्यवस्था भंग करने वालो पर बड़ी कार्रवाई करते हुए 5 अभियुक्तों को गिरफ्तार कर चालान न्यायालय भेज दिया है। गिरफ्तार अभियुक्तों में विशाल यादव निवासी निगोह, कृष्ण चन्द्र मिश्र निवासी निगोह, राजेश कुमार गोतम निवासी निगोह, अजय कुमार गौतम निवासी कटवार, विनय पाण्डेय निवासी सरसरा शामिल हैं.