मड़ियाहू: गोठाव गाँव के पास ट्रेन की चपेट में आने से सास की मौत, बहू गंभीर रूप से घायल
बरसठी थाना क्षेत्र के गोठाव गाँव के पास ट्रेन की चपेट में आने से सरसरा गांव की रहने वालीं 56 वर्षीय सुशीला देवी की मौत हो गई, जबकि उनकी बहू गंभीर रूप से घायल हो गई। हादसे में बहू का एक हाथ कट गया, हालांकि उनके साथ मौजूद दो छोटे बच्चे बच गए। घटना गोठांव गांव के पास हुई। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल भेजा गया.