पूरनपुर: उप निबन्धक कार्यालय में वसीयत कराने पहुंचे अधिवक्ता अध्यक्ष से अपर जिलाधिकारी ने की अभद्रता, अधिवक्ताओं ने किया घेराव
पूरनपुर उप निबन्धक कार्यालय में अपर जिलाधिकारी शिकायत पर जाँच करने के लिए पहुंची थी। इस दौरान प्रगतिशील अधिवक्ता एसोसिएशन के अध्यक्ष अमिताभ मिश्रा अपने साथी अधिवक्ता के साथ उप निबन्धक कार्यालय में वसीयत कराने के लिए पहुंचे थे। आरोप है कि इस दौरान एडीएम ने उनके साथ अभ्रदता कर दी। जानकारी लगते ही दर्जनों अधिवक्ताओं ने उनका घेराव कर किया हंगामा।