पूरनपुर: नगरपालिका कार्यालय सभागार में नक्शा लॉन्चिंग कार्यक्रम का जिलाधिकारी ने किया शुभारंभ
पूरनपुर नगरपालिका कार्यालय के सभागार में भारत सरकार के अन्तर्गत डिजिटल इंडिया लैंड रिकॉर्ड माईनाइजेशन प्रोग्राम के तहत पायलेट प्रोजेक्ट का जिलाधिकारी संजय कुमार ने शुभारंभ किया। जिसमें प्रदेश के दस स्थानीय नगर निकाय में नगरपालिका पूरनपुर का भी चयन किया गया। कार्यक्रम में काफी संख्या में लोग शामिल रहे।