साहिबगंज: सदर अस्पताल में भर्ती वोटसा पहाड़ के मरीज के परिजन का मोबाईल फोन हुआ चोरी, सुरक्षा व्यवस्था पर उठ रहे कई तरह के सवाल
सदर अस्पताल में इन दिनों भर्ती मरीजों की सुरक्षा भगवान भरोसे चल रही है जहां सदर अस्पताल में अपनी माँ का इलाज करा रहे पहाड़िया आदिवासी युवक का एक नही बल्कि दो दो मोबाइल फोन चोरी हो जाने का मामला सामने आया है। इसको लेकर पीड़ित युवक ने बताया कि वो अपनी माँ को बेहतर इलाज करवाने के लिए बीते 15 दिनों से सदर अस्पताल में भर्ती करवाकर इलाज करा रहा है।