संतकबीरनगर जिले के मेहदावल तहसील में भ्रष्टाचार का एक चौंकाने वाला मामला सामने आया है। तहसील के कुसूरू कला गांव में हल्का लेखपाल राजेश चौधरी का शुक्रवार दोपहर 3:00 बजे एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें वह घूस के रूप में लिए गए पैसे को वापस करता दिख रहा है।