मेहदावल तहसील क्षेत्र के लेडुवा महुआ के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से एक व्यक्ति घायल हो गया है। वहीं स्थानीय लोगों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मेहदावल में भर्ती कराया है। वहीं उसकी पहचान नहीं हो पाई है। ये जानकारी शुक्रवार सुबह 8:00 बजे स्वास्थ्य कर्मियों द्वारा दी गई है।।