पिथौरागढ़ में 29.79 ग्राम हेरोइन के साथ मुख्य आरोपित योगेश लुंठी गिरफ्तार
पिथौरागढ़ पुलिस ने घाट बैरियर पर 29.79 ग्राम हेरोइन के साथ 26 वर्षीय योगेश लुंठी को गिरफ्तार किया। आरोपी पहले भी हेरोइन तस्करी के मामले में जेल जा चुका है। पुलिस मामले की गहन जांच कर रही है।