डुमरांव: नुआंव पंचायत में प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी ने नव-निर्मित पंचायत सरकार भवन का निरीक्षण किया, दिए निर्देश
Dumraon, Buxar | May 11, 2026 नुआंव पंचायत में नव-निर्मित आधुनिक पंचायत सरकार भवन का सोमवार सुबह 10 बजे प्रखंड पंचायती राज पदाधिकारी रोहिणी कुमारी ने निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने भवन की संरचना, उपलब्ध सुविधाओं और कार्य की गुणवत्ता का बारीकी से जायजा लिया। यह भवन पूरी तरह बनकर तैयार हो चुका है।