बिसौली: आसफपुर में मानदेय भुगतान की मांग को लेकर रोजगार सेवकों ने किया आमरण अनशन, आंदोलन तेज करने की दी चेतावनी
Bisauli, Budaun | Jun 16, 2026 आसफपुर खंड विकास कार्यालय परिसर में क्षेत्रीय रोजगार सेवकों ने अपनी विभिन्न मांगों को लेकर आमरण अनशन शुरू कर दिया। रोजगार सेवक संगठन के ब्लॉक अध्यक्ष श्याम सिंह ने मंगलवार को 1 बजे करीब बताया कि रोजगार सेवकों को पिछले काफी समय से नियमित मानदेय नहीं मिला है, जिसके कारण वे आर्थिक तंगी का सामना कर रहे हैं।