मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी का त्वरित फैसला, बंशीधर तिवारी के समन्वय से शाम तक मिली सिलाई मशीन
"सुबह एक ज्ञापन... शाम तक पूरा हुआ एक सपना।
सहसपुर में आयोजित सेवा, सुशासन एवं समर्पण – जन-जन की सरकार, जन-जन के द्वार बहुउद्देशीय शिविर में बबली गुप्ता ने मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को सिलाई मशीन उपलब्ध कराने का अनुरोध किया, ताकि वे जूट बैग बनाकर आत्मनिर्भर बन सकें।
मुख्यमंत्री ने मामले का तत्काल संज्ञान लेते हुए संबंधित अधिकारियों को तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। मुख्यमंत्री के निर्देशों के अनुपालन में अपर सचिव मुख्यमंत्री बंशीधर तिवारी के समन्वय और सक्रिय पहल से उसी शाम बबली गुप्ता को सिलाई मशीन उपलब्ध करा दी गई।
यह सिर्फ एक सिलाई मशीन नहीं, बल्कि एक महिला के आत्मविश्वास, सम्मान और स्वरोजगार की नई शुरुआत है। जब नेतृत्व संवेदनशील हो और प्रशासन तत्पर, तब जनसेवा का वास्तविक स्वरूप दिखाई देता है।
यही है जन-जन की सरकार... जहाँ उम्मीदों को बिना देरी हकीकत में बदला जाता है।
#PushkarSinghDhami #BanshidharTiwari #SevaSushasanSamarpan #WomenEmpowerment #SelfEmployment