सुसनेर: पांच पुलिया पर 15 अक्टूबर को प्रदेश के तीन मंत्री करेंगे सोसायटी के सरकारी पेट्रोल पम्प का शुभारंभ, तैयारियां जारी
पांच पुलिया स्थित प्राथमिक सहकारी संस्था द्वारा संचालित शासकीय पेट्रोल पंप का शुभारंभ 15 अक्टूबर को प्रस्तावित है। कार्यक्रम में मंत्री कैलाश विजयवर्गीय, विश्वास सारंग और जिले के प्रभारी मंत्री नागर सिंह चौहान शामिल होंगे। इसको लेकर आज मंगलवार 3 बजे टेंट लगाने की तैयारी की गई। पेट्रोल पंप शुरू होने से नगरवासियों के साथ ही गांवो के लोगो भी लाभ मिलेगा।