नवाबगंज: बाराबंकी रेलवे स्टेशन का जीएम ने किया निरीक्षण, यात्री सुविधाओं और व्यवस्थाओं का लिया जायजा
बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर सोमवार करीब 1 बजे रेलवे के जीएम ने पहुंचकर स्टेशन की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने यात्री सुविधाओं, साफ-सफाई और सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेते हुए अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। जीएम के बाराबंकी रेलवे स्टेशन पर पहुंचने पर रेलवे अधिकारियों और कर्मचारियों ने उनका स्वागत किया।