संडीला: संडीला पुलिस ने पुत्री की पीटकर हत्या करने वाले पिता सहित 3 अभियुक्तों और 1 अभियुक्ता को किया गिरफ्तार
मिथिलेशा पत्नी रामदयाल निवासी ग्राम समदखेडा थाना संडीला ने पुलिस को तहरीर दी थी कि तीन तारीख की रात में समय करीब 12 बजे वादिनी की 19 वर्षीय पुत्री शुभी बगैर बताए घर से कही चली गयी, इसके बाद 4 तारीख सुबह करीब 4 बजे स्वयं वापस घर आ गयी थी। आरोप है कि उसके पति ने बेटी की पीट पीटकर हत्या कर दी।