नईसराय: नई सराय क्षेत्र के किसान समर्थन मूल्य पर फसल बेचने के लिए परेशान, स्लॉट बुकिंग में दिक्कत
समर्थन मूल्य पर फसल बेचना किसानों के लिए परेशानी भरा साबित हो रहा है। पहले किसानों को पंजीयन कराने में परेशानी आई जबकि, अब स्लॉट ही बुक नहीं हो रहे हैं। शनिवारदोपहर 12बजे से ही ऑनलाइन सेंटरों पर किसानों की कतारें लगीं नजर आईं। लेकिन किसी भी किसान का स्लॉट बुक नहीं हो सका। पहले ही फसल के कम उत्पादन से जूझ रहे किसान मंडियों में मिलने वाले भाव से संतुष्टनहीं है