भिंड नगर: जिला अस्पताल के बाहर रोज लग रहा जाम, टमटमों की बढ़ती संख्या से बिगड़ी यातायात व्यवस्था, वीडियो वायरल
भिंड शहर में यातायात व्यवस्था लगातार बदहाल होती जा रही है। जिला अस्पताल के बाहर आए दिन जाम की स्थिति निर्मित होने से आम नागरिकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार दोपहर करीब 12 बजे का एक वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें जिला अस्पताल, परेड चौराहा और बताशा बाजार क्षेत्र में लंबा जाम दिखाई दे रहा है।