टोंक: विधायक सचिन पायलट ने कहा, एलपीजी की गंभीर स्थिति को देखते हुए केंद्र सरकार को तुरंत प्रभावी कदम उठाने चाहिए
Tonk, Tonk | Mar 11, 2026 विधायक सचिन पायलट ने कहा मिडिल ईस्ट में चल रहे युद्ध के कारण देश प्रदेश में एलपीजी की आपूर्ति प्रभावित होने लगी है।हालात ऐसे हैं कि घरेलू और कमर्शियल सिलेंडर लेने के लिए ग्राहकों की लंबी कतारों का सामना करना पड़ रहा है। केंद्र सरकार को गंभीर स्थिति को देखते हुए तुरंत प्रभावी कदम उठाकर समस्या का समाधान करना चाहिए।