कांकेर: अंतागढ़ विधायक ने आमाबेड़ा क्षेत्र का दौरा किया, क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क कर हुए रूबरू
Kanker, Kanker | Oct 9, 2024 दुरस्त अंचल अंतागढ ब्लॉक के अंतर्गत आमाबेड़ा क्षेत्र का अंतागढ विधायक विक्रम देव उसेंडी ने आज बुधवार की शाम 5 बजे दौरा किया। साथ ही विधायक विक्रम देव उसेंडी आमाबेड़ा मुख्यालय में पहुंच कर क्षेत्र के लोगों से जनसंपर्क कर रूबरू हुए। लोगों ने विधायक से क्षेत्र की समस्याओ की जानकारी दी जिसके बाद विधायक ने क्षेत्र के समस्याओं का जल्द निराकरण करने की बात कही।