कांकेर: ग्राम पंचायत सरोना में आवास मेला का किया गया आयोजन
Kanker, Kanker | Oct 9, 2024 जनपद पंचायत नरहरपुर के अंतर्गत सरोना क्लस्टर के तहत ग्राम पंचायत सरोना में बुधवार को दोपहर दो बजे प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण के तहत आवास मेला का आयोजन किया गया। जिसमे वर्ष 2024-25 में स्वीकृत आवास हितग्राही को स्वीकृत पत्र प्रदान किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य तारा ठाकुर,अध्यक्षता ग्राम पंचायत सरोना सरपंच रहे.