कांकेर: कृषि उत्पादन आयुक्त ने कांकेर जिला कार्यालय में बस्तर संभाग के सभी कलेक्टर्स और विभागीय अधिकारियों की बैठक ली
Kanker, Kanker | Oct 9, 2024 बुधवार की शाम 6 बजे जिला जन संपर्क विभाग ने जानकारी देते हुए बताया कि कृषि उत्पादन आयुक्त सुश्री शहला निगार ने आज बुधवार को दोपहर ३ बजे जिला कार्यालय में बस्तर संभाग के सभी कलेक्टर्स एवं विभागीय अधिकारियों की बैठक लेकर कृषि, उद्यानिकी, मछली पालन और पशु चिकित्सा विभाग के विभागीय कार्यों और गतिविधियों की जिलावार समीक्षा की।