कांकेर: ग्राम खैरखेड़ा में मछली पकड़ने गए ग्रामीण की गोडा में फँसकर हुई मौत, पुलिस ने किया मर्ग कायम
Kanker, Kanker | Oct 9, 2024 ग्राम खैरखेड़ा में बुधवार को सुबह लगभग 9 बजे ग्रामीण देवराम उसेंडी मछली पकड़ने अपने गांव के बांध गया हुआ था। उसके साथ उसी के गांव का एक ग्रामीण भी गया था। मछली पकड़ने के दौरान बांध में सिचाई के लिए बने गोडा के अंदर फँस गया। बहुत देर तक गोंडा से बाहर नहीं निकलने पर उनके साथी ने ग्रामीणों को बुलाया और देखा तो देवराम उसेंडी की मौत हो चुकी थी।