मैलानी जंक्शन रेलवे स्टेशन पर चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने के लिए जीआरपी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। प्लेटफॉर्म नंबर-1 से दो आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से करीब 35 हजार रुपये कीमत के दो चोरी के मोबाइल फोन बरामद किए गए। पुलिस की इस कार्रवाई से रेलवे स्टेशन पर चोरी करने वाले अपराधियों में हड़कंप मच गया।