भीलवाड़ा: दुर्गा शक्ति अखाड़ा का भव्य शौर्य संचलन, 500 से अधिक माताओं एवं बहनों ने लिया भाग
भीलवाड़ा। कोटा रोड स्थित मां सिद्धिदात्री मंदिर से दुर्गा शक्ति अखाड़ा द्वारा भव्य शौर्य संचलन का आयोजन किया गया। यह संचलन तिलक नगर और आदर्श नगर के मुख्य मार्गों से होते हुए पुनः मां सिद्धिदात्री मंदिर पर संपन्न हुआ। संचलन में करीब 500 माताओं एवं बहनों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।