नौगावां सादात: नीलगायों के झुंड ने उड़द की फसल बर्बाद की, किसान हुआ परेशान, हजारों का हुआ नुकसान
नौगांवा सादात तहसील क्षेत्र में नीलगायों के झुंड किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गए हैं। नीलगायें खेतों में खड़ी उड़द की फसल को लगातार नुकसान पहुंचा रही हैं, जिससे किसान चिंतित हैं। इन दिनों क्षेत्र के गांवों में उड़द की फसल पकने को तैयार है। रात होते ही नीलगायों के झुंड खेतों में घुसकर फसल को रौंदने के साथ ही उसे खा रहे हैं।