बेगूसराय: हड़ताली चौक के पास अस्थाई वेंडिंग जोन का 27 जुलाई को मेयर करेगी उद्घाटन
हड़ताली चौक के पास बने अस्थाई वेंडिंग जोन का 27 जुलाई को मेयर पिंकी देवी उद्घाटन करेंगी. इस बाबत उन्होंने बताया कि फिलहाल एक जगह पर अस्थाई वेंडिंग जोन बनाया गया है. जहाँ लगभग 25 से 30 दुकानों को लगाया जा सकता है. इसी तरह जीडी कॉलेज समेत अन्य कई स्थानों पर वेंडिंग जोन बनाया जायेगा. जिससे फुटकर दुकानदार अपनी दुकान चला सकें.