बेगूसराय: बेगूसराय के विष्णुपुर में जमीनी विवाद को लेकर अपने ही भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर किया घायल,
बेगूसराय में एक बार फिर रिश्ता शर्मसार हुआ जहां जमीनी विवाद को लेकर अपने ही भतीजे ने चाचा को पीट-पीटकर गंभीर रूप से घायल कर दिया है। घायल अवस्था में चाचा को इलाज के लिए बेगूसराय के सदर अस्पताल में भर्ती कराया जहां इलाज चल रहा है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच पड़ताल में जुटी हुई है।