प्रतापगढ़: कौलापुर नन्द पट्टी गांव में गेहूं की फसल में लगी भीषण आग, कई वीघे फसल जलकर राख
प्रतापगढ़ जनपद के कौलापुर नन्द पट्टी गांव में गेहूं के खेत में लगी भीषण आग से भारी नुकसान हो गया। गांव निवासी शमशुदजमा पुत्र रोशन जमा के खड़ी गेहूं की फसल में अचानक सोमवार की शाम करीब 4:00 बजे आग लग गई। जो देखते ही देखते विकराल रूप धारण कर लिया। आग की चपेट में नीरज सरोज पुत्र राम सजीवन सरोज के गेहूं के खेत तथा पास में रखा भूसा भी आ गया।