बांका: बांका अंचल कार्यालय में जनता दरबार आयोजित, 5 मामलों का मौके पर ही निपटारा
Banka, Banka | May 30, 2026 बांका अंचल कार्यालय में भूमि संबंधित मामलों के निष्पादन को लेकर शनिवार की दोपहर 12:00 बजे जनता दरबार का आयोजन किया गया। जनता दरबार में बड़ी संख्या में फरियादी अपनी समस्याओं को लेकर पहुंचे।इस दौरान अंचलाधिकारी (सीओ) प्रियंका कुमारी एवं थाना अध्यक्ष सुधीर कुमार ने संयुक्त रूप से मामलों की सुनवाई की और दोनों पक्षों को बुलाकर उनकी बातों को गंभीरता से सुना।