भदोही: भदोही : नई बाजार में नव विवाहिता की संदिग्ध हाल में मौत, शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी पुलिस
भदोही के नई बाजार में 20 वर्षीय विवाहिता जाया की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। उसका शव घर के कमरे में साड़ी के सहारे छत से लटकता मिला। विवाहिता की शादी चार महीने पहले हुई थी। परिजनों ने बताया कि विवाहिता ने उन्हें फोन कर बताया था कि उसके पति ने उसे मारा-पीटा है और वह आए दिन ससुराल वालों की शिकायत करती थी। पुलिस ने सास, पति से पूछताछ कर रही है।