भदोही: गोपीगंज में बर्तन की दुकान में हुई ढाई लाख रुपए से अधिक की चोरी, पुलिस जांच में जुटी
गोपीगंज नगर के केड़वड़िया मोहाल स्टेशन मार्ग पर स्थित बर्तन की दुकान में शुक्रवार की रात छत के सहारे घुसे चोर नकद सहित लाखों का माल उठा ले गए।घटना की जानकारी पर पहुची पुलिस ने जांच पड़ताल की। रोज की तरह दुकानदार दुकान बंद करके घर चले गए थे सुबह पड़ोसियों ने उन्हें सूचना दी कि उनके दुकान में चोरी हो गई है। दुकान पर पहुंच कर उन्होंने इसकी सूचना पुलिस को दी है।