भदोही: जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हुई पुलिस भर्ती परीक्षा
भदोही जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा शुरू हो गई है। परीक्षा को शांतिपूर्ण और निष्पक्ष तरीके से संपन्न कराने के लिए पुलिस प्रशासन ने कड़ी सुरक्षा व्यवस्था की है। जिले के छह परीक्षा केंद्रों पर पुलिस बल तैनात किया गया है, जहां परीक्षार्थियों के प्रवेश पत्र और अन्य जांच के बाद उन्हें अंदर जाने दिया जा रहा है।