भदोही: ज्ञानपुर: कड़ी निगरानी में हो रही पुलिस भर्ती परीक्षा
भदोही जिले में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती परीक्षा का आज तीसरे दिन है। जिले के छह केंद्रों पर कड़ी निगरानी में परीक्षा कराई जा रही है। सभी परीक्षा केंद्र के मुख्य गेट पर बड़ी संख्या में तैनात पुलिस परीक्षार्थियों का प्रवेश पत्र चेकिंग और अन्य जांच के बाद उन्हें परीक्षा केंद्र में जाने दे रही है। पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी लगातार परीक्षा केंद्रों का भ्रमण किया।