भदोही: भदोही : सांसद विनोद बिंद ने छात्राओं को वितरित किए निशुल्क टैबलेट
भदोही जिले में जीवनदीप इंस्टीट्यूट आफ नर्सिंग एंड पैरामेडिकल साइंसेज संस्थान में आयोजित कार्यक्रम में भाजपा के सांसद डॉक्टर विनोद बिंद ने एएनएम और जीएनएम की 49 छात्राओं को निशुल्क टैबलेट वितरित किए। यह टैबलेट उत्तर प्रदेश सरकार की निशुल्क टैबलेट वितरण योजना के वितरित। इस मौके पर बड़ी संख्या में चिकित्सक और स्वास्थ्य कर्मी उपस्थित थे।