भदोही: भदोही : भदोही तहसील पर बीडा मास्टर प्लान के विरोध में विपक्षी दलों ने किया धरना प्रदर्शन
भदोही औद्योगिक विकास प्राधिकरण के द्वारा लागू किया जा रहे मास्टर प्लान के विरोध में शुक्रवार को भदोही तहसील परिसर में विपक्षी दल समाजवादी पार्टी कांग्रेस और संयुक्त किसान मोर्चा ने एक विशाल धरना प्रदर्शन किया। धरना प्रदर्शन को संबोधित करते हुए वक्ताओं ने तत्काल मास्टर प्लान को निरस्त करने की मांग की।