हरदोई: मन्नापुरवा में गांव के बाहर पेड़ से लटका मिला युवक का शव, परिजनों में मचा कोहराम, पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा
Hardoi, Hardoi | Nov 3, 2024 सुरसा क्षेत्र के मन्नापुरवा गांव निवासी पिंटू पुत्र नेकराम का रविवार सुबह 9 बजे गांव के बाहर पेड़ पर शव लटका पाया गया।ग्रामीणों ने शव को लटका देखा तो हड़कंप मच गया।ग्रामीणों ने परिजनों और पुलिस को इसकी सूचना दी।सूचना पर पहुँची पुलिस ने युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा है।परिजनों ने बताया कि मृतक पिंटू कानपुर में रहकर मेहनत मजदूरी करता था।