हुलासगंज: खुदौरी पंचायत सरकार भवन में सहयोग शिविर का आयोजन
जहानाबाद जिले के हुलासगंज प्रखंड अंतर्गत खुदौरी पंचायत सरकार भवन में मंगलवार को सहयोग शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में ग्रामीणों की विभिन्न समस्याओं और योजनाओं से संबंधित मामलों का ऑन द स्पॉट निष्पादन किया गया। अधिकारियों ने लोगों की शिकायतें सुनकर आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। मौके पर उप समाहर्ता निपुण कुमारी ने कहा कि सरकार की योजनाओं का लाभ मिलेगा।