रॉबर्ट्सगंज: रामगढ़ बाजार के पास नकली नोट छापने वाले गिरोह के 2 सदस्यों को पुलिस ने किया गिरफ्तार, ₹10000 के नकली नोट हुए बरामद
कोन पुलिस को मिली कामयाबी, नकली नोट छापने वाले 02 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। उनके कब्जे से नकली नोट छापने वाली प्रिन्टर, लैपटाप व 500 रुपये के 10 हजार नकली नोट बरामद किया गया है। आरोपियों द्वारा अबतक 30 हजार रुपए बाजार में चलाया जा चुका है। मामले का खुलासा एएसपी कालू सिंह ने किया।