कोंडागांव: केशकाल के ग्राम होनहेड़ में कलेक्टर-एसपी की उपस्थिति में सामुदायिक पुलिसिंग का आयोजन, ग्रामीणों को दी गई कानूनी जानकारी
कोंडागांव जिला अंतर्गत केशकाल थाना क्षेत्र के ग्राम होनहेड़ में शुक्रवार की दोपहर 2 बजे एक महत्वपूर्ण सामुदायिक पुलिसिंग कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस कार्यक्रम में कोंडागांव के कलेक्टर कुणाल दुदावत और पुलिस अधीक्षक वाय. अक्षय कुमार सहित अन्य वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे। इस कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों को विभिन्न प्रकार की कानूनी जानकारियां प्रदान की गईं।