बड़ौद: कृषि उपज मंडी में फसल नीलामी के दौरान किसान और व्यापारियों में हुआ विवाद, किसानों ने कुछ देर के लिए रोड किया जाम
शुक्रवार को बड़ोद कृषि उपज मंडी में नीलामी बोली प्रक्रिया के दौरान दोपहर करीब 2 से 3 बजे के दरमियान किसान की उपज का भाव कम मिलने से किसान और व्यापारी में विवाद हो गया, किसानो ने रोड जाम कर दिया सूचना मिलने पर थाना प्रभारी कृष्णकांत तिवारी मय स्टाफ के साथ कृषि उपज मंडी पहुंचे और किसानों को समझाइश देकर जाम को खुलवाया और आवागमन सुचारू रूप से शुरू करवाया।